लेटेस्ट न्यूज़

कौन है ये बॉलीवुड एक्ट्रेस जिसने साड़ी पहन संगम में लगाईं आस्था की डुबकी?

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आम जनता से लेकर बड़े सितारे तक आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. अब इस सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का नाम भी जुड़ गया है.

ADVERTISEMENT

Esha Gupta
Esha Gupta
social share
Google CTA

Mahakumbh News: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आम जनता से लेकर बड़े सितारे तक आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. अब इस सूची में बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का नाम भी जुड़ गया है. गुरुवार को ईशा अपनी मां के साथ संगम तट पहुंचीं और स्नान कर आध्यात्मिक अनुभव लिया. उन्होंने महाकुंभ की भव्यता और प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की.