लेटेस्ट न्यूज़

लंबा चेहरा, रंग सांवला, हाथ पर टैटू... इस तरह बताया गया हुलिया तो पकड़ में आया बहराइच का सीरियल रेपिस्ट अविनाश पांडे

Bahraich Crime News: बहराइच में सीरियल रेपिस्ट अविनाश पांडे गिरफ्तार. छोटी बच्चियों को टॉफी का लालच देकर करता था रेप . SP ने बताया 'सेक्सुअलिटी का भूत' था सवार, बचपन की हिंसा बनी वजह.

ADVERTISEMENT

Bahraich Crime News
Bahraich Crime News
social share
google news

Bahraich Crime News: बहराइच में 25 जून से छोटी बच्चियों के अचानक गायब होने के मामलों ने लोगों को सकते में डाल दिया था. मगर अब पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए सीरियल किडनैपर/रेपिस्ट अविनाश पांडे को गिरफ्तार करने का दावा किया है. आरोप है कि अविनाश छोटी बच्चियों को टॉफी-बिस्किट का लालच देकर जंगल में ले जाता था और उनके साथ रेप करता था. बहराइच के एसपी राम नयन सिंह के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसके साथ बचपन में हुई यौन हिंसा के अनुभव ने उसे छोटे बच्चों को निशाना बनाने पर मजबूर किया. पुलिस का कहना है कि आरोपी जानता था कि छोटे बच्चों को लालच देकर आसानी से चुप कराया जा सकता है, जिससे उसके अपराधों का खुलासा नहीं होगा. फिलहाल, पुलिस ने अविनाश को जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.