लेटेस्ट न्यूज़

भारत गौरव ट्रेन से करें साउथ इंडिया की सैर! IRCTC के इस शानदार पैकेज की सारी डिटेल जानिए

Bharat Gaurav Train tour IRCTC South India package: IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से साउथ इंडिया के प्रमुख तीर्थ और टूरिस्ट स्थलों की शानदार सैर का मौका. जानिए पैकेज का रूट, किराया, बुकिंग तरीका और सुविधाएं.

ADVERTISEMENT

Bharat Gaurav Train tour
Bharat Gaurav Train tour
social share
google news

Bharat Gaurav Train tour IRCTC South India package: अगर आप जून महीने में धार्मिक स्थलों की यात्रा का मन बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है. भारतीय रेलवे की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए आप दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की 12 दिन और 11 रात की यादगार यात्रा कर सकते हैं. यह यात्रा 7 जून 2025 से शुरू होकर 18 जून 2025 तक चलेगी और इसमें देशभर के श्रद्धालुओं को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी, मीनाक्षी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर और कन्याकुमारी के दर्शन कराए जाएंगे.