लेटेस्ट न्यूज़

बरेली की सोनी ने गर्म सिक्के से अपने सीने को दगवाया फिर चीरा लगा गोली प्लांट करा ली! पता चल गई साजिश की पूरी कहानी

Bareilly Crime News: बरेली में एक महिला ने खुद को गोली मारकर झूठा गैंगरेप और हत्या का प्रयास दर्शाया. जनप्रतिनिधि को फंसाने के लिए डॉक्टर और अस्पताल कर्मचारी की मदद से रची गई साजिश का हुआ पर्दाफाश.

ADVERTISEMENT

Bareilly Crime News
Bareilly Crime News
social share
google news

Bareilly Crime News: चाहे कितनी भी प्लानिंग और शातिर दिमाग के साथ किया गया अपराध हो, वो एक न एक दिन सामने आ ही जाता है. इसी कड़ी में ताजा मामला बरेली से सामने आया है. आरोप है कि सोनी नामक एक महिला द्वारा शहर के एक जनप्रतिनिधि को फंसाने के लिए अपने ही अपहरण, रेप और हत्या के प्रयास की कहानी बनाई गई. इसके लिए महिला ने एक फर्जी डॉक्टर की मदद से अपने सीने में गोली को फिट करवाया. गोली छिपाने के लिए सीने को गर्म सिक्के से जलाया गया और चीरा लगवाकर गोली छिपाई गई. मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन फानन में कई थानों की फोर्स इस मामले की जांच में लग गईं. बरेली से लेकर लखनऊ तक आला अधिकारी भी हैरान में पड़ गए कि शहर में इस तरह की घटना कैसे हुई?