बालू के ठेके से कमाई का मौका! गाजियाबाद में सामने आई इस अपॉर्च्युनिटी की सारी डिटेल और पूरा प्रोसेस जानिए
गाजियाबाद जिला पंचायत ने ममूरा गांव में बालू परिवहन शुल्क वसूली के लिए ई-टेंडर जारी किया है. जानिए ठेका राशि, जमानत, आवेदन की अंतिम तिथि और वसूली प्रक्रिया की डिटेल।
ADVERTISEMENT

प्रतीकात्मक तस्वीर
Ghaziabad News: अगर आप बालू से जुड़े कारोबार या राजस्व वसूली के क्षेत्र में हैं, तो आपके लिए एक नया अवसर सामने आया है. गाजियाबाद की जिला पंचायत ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लोनी ब्लॉक के ममूरा गांव में बालू परिवहन शुल्क वसूली का ठेका निकाल दिया है. इसका मतलब है कि अब कोई भी इच्छुक व्यक्ति या संस्था ई-नीलामी प्रक्रिया के ज़रिए यह ठेका ले सकती है और वाहनों से खनिज परिवहन शुल्क वसूलने का कानूनी अधिकार प्राप्त कर सकती है.