लेटेस्ट न्यूज़

रामपुर: जेल जाने से बचे आजम खान, हेट स्पीच मामले में मिली रेगुलर बेल

हेट स्पीच मामले में आजम खान ( Azam Khan) को कोर्ट से थोड़ी राहत मिली है. आजम खान मंगलवार को रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

हेट स्पीच मामले में आजम खान ( Azam Khan) को कोर्ट से थोड़ी राहत मिली है. आजम खान मंगलवार को रामपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए थे और सुनवाई के बाद उनकी रेगुलर बेल को मंजूर कर दिया गया. अक्टूबर महीने में आजम खान को हेट स्पीच का दोषी पाते हुए तीन साल की सजा सुनाई गई थी. इसके बाद नियम के तहत रामपुर (Rampur) से उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी.