UPTak Baithak Logo

अयोध्या: ‘अक्षत पूजा’ के साथ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान शुरू

अयोध्या में रविवार को ‘अक्षत पूजा’ के साथ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान शुरू हो गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

अयोध्या में रविवार को ‘अक्षत पूजा’ के साथ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अनुष्ठान शुरू हो गया. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि पर भगवान राम के दरबार में हल्दी और देसी घी के साथ लगभग 100 क्विंटल साबुत चावल की पूजा के साथ ‘अक्षत पूजा’ का आयोजन किया. अक्षत पूजा के बाद देश भर से आए विहिप कार्यकर्ताओं को कलश सौंपे गए, जिसे वो देश भर में ले जाएंगे. लोगों को अक्षत देकर रामलला की ओर से निमंत्रण दिया जाएगा.