लेटेस्ट न्यूज़

रात में मैसेज आया फिर...अतुल सुभाष के भाई ने बताई, उस रात की आखिरी कहानी

Atul Subhash Suicide Case Latest News: अतुल सुभाष का मामला हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है, जिन्होंने बेंगलुरु में 9 दिसंबर को आत्महत्या कर ली.

ADVERTISEMENT

Atul Subhash
Atul Subhash
social share
Google CTA

Atul Subhash Suicide Case Latest News: अतुल सुभाष का मामला हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है, जिन्होंने बेंगलुरु में 9 दिसंबर को आत्महत्या कर ली. वहीं अतुल सुभाष सुसाइड मामले में अब बेंगलुरु पुलिस ने अतुल के भाई की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी सास, साले और चचेरे ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर दर्ज होने के बाद से ये सभी लोग जौनपुर के अपने घर को छोड़कर कहीं फरार हो गए हैं.