एक वक्त इनकी मां मुझे बहुत पसंद करती थी...डॉ रोहिणी ने अब चंद्रशेखर की फोटो शेयर कर किया चौंकाने वाला दावा
Dr. Rohini Ghavari & Chandrashekhar Azad News: इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने अब नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है. रोहिणी ने अब जो कहा उसे जान चौंक जाएंगे आप...
ADVERTISEMENT

Chandrashekhar Azad & Rohini Ghavari
Dr. Rohini Ghavari & Chandrashekhar Azad News: इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी के सनसनीखेज आरोपों के बाद नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद अब मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं. डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. रोहिणी ने दावा किया है कि चंद्रशेखर ने उनसे शादी का झांसा देकर भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया. दोनों के बीच विवाद का यह मामला अब सियासी गलियारों में भी गरमा गया है. वहीं, चंद्रशेखर का यह कहना है कि वह अब इस मामले में अदालत में ही जवाब देंगे. इस बीच रोहिणी घावरीन ने चंद्रशेखर को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है.