लेटेस्ट न्यूज़

कम से कम उसकी डेड बॉडी तो लौटा दो...शहजादी के पिता ने रोते हुए जो कहा उसे जान आपका दिल पसीज जाएगा

Shahzadi Khan News: उत्तर प्रदेश की शहजादी खान को UAE में 15 फरवरी को फांसी दी गई. पिता ने शव लौटाने की मांग की. सरकार से अंतिम संस्कार में शामिल होने की गुहार.

ADVERTISEMENT

Shahzadi Father Shabber Khan.
Shahzadi Father Shabber Khan.
social share
google news

Shazadi Khan News: बेटी के सपने आंखों में संजोए पिता ने कभी सोचा भी नहीं था कि उन्हें अपनी लाडली को जिंदा देखने की आखिरी उम्मीद भी खोनी पड़ेगी. उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली 33 वर्षीय शहजादी खान को 15 फरवरी को UAE में फांसी दे दी गई. चार महीने के बच्चे की हत्या के आरोप में दो साल से अल वथबा जेल में बंद शहजादी को चार महीने पहले ही कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी.