लेटेस्ट न्यूज़

आर्यन की शादी में अखिलेश के सामने आ गए प्रतीक और अपर्णा यादव फिर दिखे परिवार के ये संस्कार

Akhilesh Yadav Aparna Yadav News: सैफई में आर्यन की शादी में पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आया. इस शादी में समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं समेत तमाम मेहमान भी शामिल हुए. अखिलेश यादव ने इस समारोह की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

ADVERTISEMENT

akhilesh and prateek together
akhilesh and prateek together
social share
google news

Akhilesh Yadav News:सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की मगंलवार को शादी संपन्न हुई. सैफई में हुई इस शादी में पूरा यादव परिवार एक साथ नजर आया. इस शादी में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के बड़े नेताओं समेत तमाम मेहमान भी शामिल हुए. अखिलेश यादव ने इस समारोह की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अखिलेश यादव के भाई प्रतीक और उनकी पत्नी अपर्णा उनके पैर छूते नजर आ रहे हैं. इस दौरान डिंपल यादव भी उनके पास खड़ी दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के बाद लोग यादव परिवार के संस्कार की तारीफ कर रहे हैं.