लेटेस्ट न्यूज़

AIIMS में भर्ती राजू श्रीवास्तव के लिए अमिताभ बच्चन ने फोन पर भेजा ये खास AUDIO मैसेज

चार दिन से दिल्ली के AIIMS में अपनी जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे और अपने प्रशंसकों की दुआ-प्रार्थना के बीच कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

चार दिन से दिल्ली के AIIMS में अपनी जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे और अपने प्रशंसकों की दुआ-प्रार्थना के बीच कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की सेहत में मामूली सुधार देखने को मिला है. हालांकि, राजू के हार्ट और पल्स ठीक तरह से काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके होश में आने का इंतजार बना हुआ है. इस बीच बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने की कामना करते हुए उनके लिए ऑडीओ मैसेज (audio message) भी भेजा है.