आजमगढ़ का अमरजीत मौर्य कर चुका है 6 शादियां, अब 7वीं की तैयारी में जुटा…बेटे ने पिता को रोकने के लिए ये किया
UP News: अमरजीत मौर्य की उम्र 55 साल है. अभी तक वह 6 शादियां कर चुका है. बेटे का कहना है कि 7वीं शादी के बाद पिता 8वीं शादी भी कर लेंगे.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: आजमगढ़ के अहरौला थाने क्षेत्र का रहने वाला 55 साल का अमरजीत मौर्य 6 शादियां कर चुका है. अब अमरजीत मौर्य 7वीं शादी करने की तैयारी कर रहा है. मगर इस बार उसके रास्ते में उसका ही बेटा आ गया है. ये बेटा उसकी तीसरी पत्नी से हुआ है. नाबालिग बेटे ने पिता की 7वीं शादी रोकने के लिए पुलिस में तहरीर दी है और पुलिस से मांग की है कि वह 7वीं शादी को रोके.