UPTak Baithak Logo

लंबे समय बाद मुख्तार के परिवार को राहत! अब्बास अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट यूं हुआ खारिज

UP News: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अब्बास अंसारी को बड़ी राहत दी है.

ADVERTISEMENT

Abbas Ansari
Abbas Ansari
social share
Google CTA

UP News: गाजीपुर अंसारी परिवार के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. बता दें कि कासगंज जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने अब्बास अंसारी के ऊपर लगा गैंगस्टर एक्ट को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत अब्बास अंसारी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को ही खारिज कर दिया है.