UPTak Baithak Logo

अब्बास ने की थी पिता मुख्तार के निधन जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने की मांग, SC ने दिया ये जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की उस याचिका पर सुनवाई बुधवार को 15 मई तक के लिए स्थगित कर दी जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पिता मुख्तार अंसारी से जुड़े एक छोटे से गैर-धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मांगी थी.

ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari, Abbas Ansari
Mukhtar Ansari, Abbas Ansari
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari News: सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी की उस याचिका पर सुनवाई बुधवार को 15 मई तक के लिए स्थगित कर दी जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पिता मुख्तार अंसारी से जुड़े एक छोटे से गैर-धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति मांगी थी. लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने अब्बास अंसारी की ओर से पेश वकील से चार जून के बाद कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति के लिए नयी अर्जी दायर करने को कहा.