क्या है वो केस, जिसमें सपा MLA अभय सिंह को हाईकोर्ट के एक जज ने किया बरी तो दूसरे ने सुनाई सजा
Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के अयोध्या की गोसाईगंज सीट से विधायक अभय सिंह पर हत्या के प्रयास मामले में शुक्रवार को लखनऊ हाईकोर्ट बेंच के समझ सुनवाई हुई.
ADVERTISEMENT

abhay singh
Uttar Pradesh News : समाजवादी पार्टी के अयोध्या की गोसाईगंज सीट से विधायक अभय सिंह पर हत्या के प्रयास मामले में शुक्रवार को लखनऊ हाईकोर्ट बेंच के समझ सुनवाई हुई. लेकिन सुनवाई कर रहें लखनऊ पीठ के दो जजों ने विधायक के मामले में अलग-अलग फैसला सुनाया है. एक जज ने जहां विधायक अभय सिंह को इस मामले में तीन साल की सजा सुनाई. वहीं, दूसरे ने अभय सिंह बरी कर दिया. डबल बेंच के दो जजों, जस्टिस एआर मसूदी और जस्टिस अजय कुमार श्रीवास्तव ने अलग-अलग निर्णय दिए, जिससे अब इस मामले को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नई बेंच में भेजा गया है.