UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: अगस्त में क्या आपका शहर रहेगा ठंडा? यूपी में मॉनसून के बीच तापमान पर IMD ने किया बड़ा ऐलान

UP Weather Update: मॉनसून ने उत्तर प्रदेश में अपना आधा सफर पूरा कर लिया है और अब दूसरे पड़ाव (अगस्त-सितंबर) के लिए मौसम विभाग ने अपना नया पूर्वानुमान जारी किया है. यह नई जानकारी पूरे प्रदेश के लिए राहत और सतर्कता दोनों का संदेश लेकर आई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून का सफर अभी बाकी है और मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान संकेत दे रहा है कि आने वाले महीने सिर्फ बारिश ही नहीं, बल्कि कई हिस्सों में खुशनुमा ठंडक भी लेकर आएंगे. मॉनसून का दूसरा चरण अब पूरी तरह से सक्रिय होने वाला है. खासकर पश्चिमी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में जहां तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है.