लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में अपने बुजुर्ग मां-बाप के फ्री इलाज वाला कार्ड कैसे बनवाएं?

Pradhan Mantri Ayushman Vay Vandan Yojana: कानपुर के डीएम ने दी 'प्रधानमंत्री आयुष्मान वय वंदन योजना' की जानकारी. 70 साल से अधिक उम्र के 61,000 बुजुर्गों को मिला 5 लाख तक का निशुल्क इलाज. जानें क्या हैं योजना के लाभ और कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड.

ADVERTISEMENT

Doctor
Pradhan Mantri Ayushman Vay Vandan Yojana
social share
google news

Pradhan Mantri Ayushman Vay Vandan Yojana: वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सम्मान की रक्षा के लिए केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'प्रधानमंत्री आयुष्मान वय वंदन योजना' कानपुर में बड़ी सफलता हासिल कर रही है. कानपुर के जिलाधिकारी (DM) जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि पिछले छह महीनों में जिले में 70 साल से अधिक उम्र के 61000 से ज्यादा बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. उन्होंने इस योजना को "अमृत" बताते हुए कहा कि यह बुजुर्गों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को खत्म कर रही है.