आंधी से बचने के लिए अलीगढ़ के सपा नेता मनीष शर्मा ने किया जो काम, उसी से चली गई जान! जानिए क्या हुआ उनके साथ
UP News: अलीगढ़ के सपा नेता मनीष शर्मा की मौत ने सभी को हिला दिया है. कल शाम तूफान के दौरान उनके साथ जो हुआ, वह सभी को चौंका रहा है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कल शाम तेज-आंधी और तूफान ने सिर्फ नोएडा को ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को ही हिला कर रख दिया. नोएडा में 75 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं ने काफी कुछ तहस-नहस कर दिया. नोएडा में अभी तक 2 लोगों की मौत की खबर है. इसी बीच अब यूपी के अलग-अलग जिलों से नुकसान और मौतों की खबर सामने आने लगी है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भी समाजवादी पार्टी के नेता की मौत हो गई है.