हाय हमारी बिटिया को बाघ ले गया... सीतापुर में मां ने रो-रोकर इकट्ठा कर लिए पड़ोसी, उधर बेटी मिली प्रेमी के साथ
सीतापुर में परिजनों ने एक लड़की को बाघ द्वारा उठा ले जाने की बात कही. मामले में पुलिस को सूचना मिली. इसके बाद पुलिस ने जांच की तो मामला ही पलट गया. देखें रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

Sitapur News
Sitapur News: सीतापुर में गुरुवार को एक रोचक मामला सामने आया. यहां परिजनों ने एक लड़की को बाघ द्वारा उठा ले जाने की बात कही. मामले में पुलिस को सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जब इस मामले में जांच की तो पूरी कहानी की पलट गई. बता दें कि जिस लड़की को बाघ द्वारा उठाए ले जाने की बात कही जा रही थी वो पुलिस को लखनऊ में अपनी प्रेमी के साथ मिली. इसके बाद लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया.