लेटेस्ट न्यूज़

'अखिलेश यादव और उनका पूरा खानदान...', राजा भैया का नाम लेकर वॉर्निंग दे दी, Video वायरल

Agra viral video: आगरा में राणा सांगा प्रकरण को लेकर करणी सेना और राजपूत समाज के बवाल के बीच राजा भैया का नाम लेकर अखिलेश यादव और उनके परिवार को दी गई खुली चेतावनी का वीडियो वायरल हो गया है. जानिए किसने दी धमकी और पूरा मामला क्या है.

ADVERTISEMENT

Uproar of Karni Sena and Rajput community over Rana Sanga case in Agra
Uproar of Karni Sena and Rajput community over Rana Sanga case in Agra
social share
google news

Agra viral video: उत्तर प्रदेश के आगरा में राणा सांगा जयंती पर आयोजित स्वाभिमान रैली शनिवार को विवाद का बड़ा मंच बन गई. करणी सेना के आह्वान पर जुटे कई राजपूत संगठनों ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. इसी दौरान राजा भैया (रघुराज प्रताप सिंह) के समर्थकों ने मंच से अखिलेश यादव और उनके परिवार के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई और खुलेआम राजनीतिक चुनौती दे डाली.