रिश्वतखोरी पर एक्शन, बिजली विभाग के 2 बड़े अफसर नपे, ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर सस्पेंड
यूपी में बिजली विभाग के दो अफसर रिश्वतखोरी के आरोपों में नप गए हैं. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने घूस लेने के आरोप सामने आने…
ADVERTISEMENT

यूपी में बिजली विभाग के दो अफसर रिश्वतखोरी के आरोपों में नप गए हैं. ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने घूस लेने के आरोप सामने आने के बाद अफसरों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद एमडी मध्यांचल ने दोनों अफसरों को सस्पेंड कर दिया है. इस कार्रवाई में अवर अभियंता बौरामऊ बीकेटी ओम प्रकाश और अधिशासी अभियंता, गोमती नगर, विजय शंकर जौहरी को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया है.