जिस अबान से था गहरा लगाव उसकी मौत ने अली को अंदर तक तोड़ा, जेल में बंद अतीक के बेटे का था ऐसा हाल
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद भाई अली अहमद सदमे में है. जेल सूत्रों के मुताबिक उसने खाना नहीं खाया और रातभर सिसकता रहा.
ADVERTISEMENT

atiq ahmed son aban ahmed death news
माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके जनाजे और सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए जेल में बंद उसके दोनों भाइयों अली अहमद और उमर अहमद को प्रयागराज लाया जाएगा. दोनों को पैरोल मंजूर हो गई है. जानकारी के मुताबिक झांसी जेल में बंद अली अहमद और लखनऊ जेल में बंद उमर अहमद को आज रात 8 बजे तक प्रयागराज पहुंचना है. दोनों को संबंधित जेलों से जिला पुलिस अपनी निगरानी में प्रयागराज लेकर आएगी.
