लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर से चलने वाली गौरव टूरिस्ट ट्रेन से तिरुपति बालाजी-रामेश्वरम जाने का शानदार मौका, IRCTC का ये टूर प्लान जानिए

आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत यात्रा के लिए टूर पैकेज संचालित करने जा रहा है. यह टूर पैकेज आगामी अप्रैल महीने में संचालित किया जाएगा.

ADVERTISEMENT

IRCTC South India Tour Package 2026, IRCTC Tour Package, UP IRCTC Tour Package,  Gorakhpur IRCTC Tour Package, Gorakhpur, IRCTC Air Tour Package Price, April 2026 Travel Deals
UP News
social share
google news

UP News: आईआरसीटीसी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत यात्रा के लिए टूर पैकेज संचालित करने जा रहा है. यह टूर पैकेज आगामी अप्रैल महीने में संचालित किया जाएगा. ये टूर पैकेज 11 अप्रैल से लेकर 22 अप्रैल के बीच यानी 11 रात और 12 दिन का रहेगा. भारत गौरव पर्यटन ट्रेन इस दौरान गोरखपुर रेलवे स्टेशन से सफर शुरू कर, पर्यटकों को तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का भ्रमण करवाएगी.