लेटेस्ट न्यूज़

हाथ में आयुष्मान कार्ड लेकिन इलाज नहीं... 8 दिनों से दर-दर भटकने को मजबूर परिवार, योजना की जमीनी हकीकत पर सवाल

Mathura Health News: मथुरा के राया क्षेत्र में आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद एक बुजुर्ग इलाज के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. नगला वरी निवासी वीरपाल को यूरिन में संक्रमण के बाद आगरा रेफर किया गया, जहां परिजनों ने तीन दिन तक अस्पताल में लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाया.

ADVERTISEMENT

Mathura Health News
Mathura Health News
social share
google news

Mathura Health News: मथुरा के राया क्षेत्र के सोनई कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद एक बुजुर्ग को समय पर उपचार नहीं मिल सका और परिजन 8 दिनों से दर-दर भटकने को मजबूर हैं.जानकारी के अनुसार, गांव नगला वरी निवासी 65 वर्षीय वीरपाल को काफी समय से यूरिन में ब्लड आने की गंभीर समस्या थी. परिजन उन्हें उपचार के लिए सोनई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विपिन ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया.