लेटेस्ट न्यूज़

लूडो खेलते वक्त ऋषभ ने काटी चिकोटी तो भाभी ने कहा भैया से करुंगी शिकायत, देवर ने फिर सब बर्बाद कर दिया

Mainpuri Crime News: मैनपुरी में लूडो खेलते समय हुए विवाद में देवर ने भाभी की गला दबाकर हत्या की. चिकोटी काटने और पति से शिकायत के डर में दिया वारदात को अंजाम.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Mainpuri Ludo Game Dispute: मैनपुरी में 10 मार्च की दोपहर को दिल्हा गांव में सन्नाटा पसरा था. घर में सिर्फ देवर और भाभी मौजूद थे. दोनों लूडो खेल रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि यह खेल आखिरी साबित होगा. खेल के दौरान ऋषभ और उसकी भाभी में कहासुनी हुई. बात बढ़ी तो ऋषभ ने भाभी को चिकोटी काट दी. भाभी भड़क गईं. उन्होंने साफ कहा इसकी शिकायत पति से करूंगी. ऋषभ का भाई गुजरात में नौकरी करता था. भाई के गुस्से के डर से ऋषभ घबरा गया.