धुरंधर 2 ने फिर जिंदा कर दी अतीक अहमद की चर्चा! क्या बीवी शाइस्ता को लेकर भी आने वाली है कोई खबर?
UP News: फिल्म धुरंधर-2 में अतीक अहमद का जिक्र है. इसके बाद एक बार फिर माफिया अतीक अहमद खूब चर्चाओं में आ गया है. इसके बाद उसकी फरार पत्नी और लेडी डॉन शाइस्ता परवीन को लेकर भी जिक्र शुरू हो गया है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: पाकिस्तान के कराची शहर में बसे ल्यारी में हुई गैंगवार पर बनी बॉलीवुड फिल्म धुरंधर के पार्ट-2 का क्रेज इस समय जबरदस्त तरीके से बना हुआ है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है. इस फिल्म को लेकर सियासत भी गरम हो गई है और इसने कई चर्चाओं को भी गरम कर दिया है. फिल्म में दिखाया गया है कि देश की रक्षा के लिए कैसे भारतीय जासूस पाकिस्तान में देश के लिए काम करते हैं. फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि कैसे पाकिस्तान की खुफियां एजेंसी भारत में बैठे गद्दारों का सहारा लेकर, भारत के खिलाफ साजिश रचती हैं.