मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद 'जिहादी' शब्द सुनते ही भड़के अधिकारी, वीडियो में देखें हुआ क्या था
Mathura Viral News: मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद बवाल. वायरल वीडियो में पथराव के लिए 'जिहादी' शब्द के इस्तेमाल पर पुलिस से बहस. दक्ष चौधरी समेत 15 गिरफ्तार, 300 पर केस.
ADVERTISEMENT
21 मार्च 2026 को मथुरा में प्रसिद्ध गौ सेवक फरसा वाले बाबा की एक सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई. बाबा को सूचना मिली थी कि हाईवे से गौ तस्करों का कंटेनर गुजरने वाला है, जिसका पीछा करते समय कोहरे के कारण एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. इस घटना के बाद उनके समर्थकों ने करीब 4 घंटे तक नेशनल हाईवे जाम रखा और जमकर हंगामा किया.