लेटेस्ट न्यूज़

हापुड़ में गंगा पुल की रेलिंग तोड़कर लटक गई यात्रियों से भरी बस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के रामपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ब्रजघाट गंगा पुल पर ब्रेक फेल होने के कारण पुल के किनारे लटक गई. बस चालक की त्वरित सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी 16 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से दिल्ली जा रही एक रोडवेज बस उस वक्त हादसे का शिकार होते-होते बची जब वह ब्रजघाट गंगा पुल पर अचानक अनियंत्रित होकर पुल के किनारे जाकर लटक गई. जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. लेकिन चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया. इस बस में कुल 16 यात्री सवार थे.