डालडा से बनाया गया 923 लीटर नकली घी संभल में बरामद... प्रवीण जैन के घर पर बन रहा था 'जहर'
Sambhal News: संभल पुलिस ने 923 लीटर नकली घी बरामद कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह गिरोह अमूल और मधुसूदन जैसे ब्रांड के नाम पर डालडा और रिफाइंड मिलाकर नकली घी बनाता था. जानें पूरी खबर.
ADVERTISEMENT

Sambhal Police
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो नकली देसी घी और अन्य खाद्य उत्पाद बना रहा था. पुलिस ने चेकिंग के दौरान 923 लीटर नकली देसी घी, इसे बनाने के उपकरण और भारी मात्रा में नकली रेपर और पैकिंग सामग्री बरामद की है. इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. संभल की धनारी थाना पुलिस और एसओजी की टीम ने मिलकर यह कार्रवाई की है.
