लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के स्टूडेंट्स को मिलेगा यूनाइटेड किंगडम में पढ़ने का मौका, जानिए इस स्कीम से कैसे मिल जाएगी 23 लाख तक की स्कॉलरशिप

यूपी सरकार ने 'अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग छात्रवृत्ति योजना' को मंजूरी दे दी है. इसके तहत हर साल 5 मेधावी छात्रों को यूनाइटेड किंगडम में मास्टर्स डिग्री के लिए ₹23 लाख की स्कॉलरशिप मिलेगी. जानें योजना की पूरी डिटेल.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Atal Bihari Vajpayee-Chevening Scholarship Scheme
social share
google news

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई का रास्ता खोल दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में "भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी-चिवनिंग उत्तर प्रदेश राज्य सरकार छात्रवृत्ति योजना" को मंजूरी दी गई है. इस योजना के तहत हर साल 5 मेधावी छात्रों को यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में मास्टर्स डिग्री करने का मौका मिलेगा.