AC, हीटर चलाएं बेफिक्र... यूपी में अब इस तरीके से घर बैठे बढ़ा सकते हैं बिजली कनेक्शन का लोड
UPPCL load enhancement process: यूपी में अब बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाना हुआ बेहद आसान. UPPCL ने पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है. आप इस तरीके से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

UPPCL load enhancement process
UPPCL load enhancement process: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत दी है. अब घर या दुकान के बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने के लिए उन्हें बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. UPPCL ने लोड बढ़ाने की पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है, जिससे यह काम अब घर बैठे ही आसानी से हो जाएगा. यह कदम पारदर्शिता और उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विभागीय काउंटर पर कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
