लेटेस्ट न्यूज़

54 दिन बाद 1000 पन्नों की चार्जशीट में पुलिस ने बताई वो वजह जिसकी वजह से मुस्कान-साहिल ने की थी सौरभ की हत्या

Meerut Saurabh Murder Case Chargesheet: मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में पुलिस ने 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. पुलिस ने अपनी चार्जशीट में हत्या की वजह का खुलासा किया है. खबर में आगे जानिए पुलिस ने क्या बताई?

ADVERTISEMENT

Meerut Muskan and Sahil
Meerut Muskan and Sahil
social share
google news

Meerut Saurabh Murder Case Chargesheet: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्य आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के खिलाफ लगभग 1000 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. इस चार्जशीट में बताया गया कि तंत्र-मंत्र का सौरभ की हत्या से कोई लेना देना नहीं है. मुस्कान और साहिल ने प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर सौरभ का कत्ल का कत्ल किया था. इस चार्जशीट में हत्या की साजिश, सबूत और 36 गवाहों के बयान हैं. इनमें मृतक के परिवार के सदस्य, आरोपी के माता-पिता और अन्य प्रमुख गवाह शामिल हैं.