10 साल के बेटे ने मां सोना शर्मा और फैजान को आपत्तिजनक हालत में देख लिया, इसके बाद वाराणसी में रिश्ते हुए शर्मसार
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 10 साल के मासूम की हत्या की गई है. वजह ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Varanasi mother kills 10 year old son (प्रतीकात्मक फोटो)
UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां अपने अवैध संबंधों में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही 10 साल के बच्चे की जान ले ली. अपने मुस्लिम आशिक के साथ मिलकर मां ने अपने बेटे की ही मौत दे दी. अब जब बेटा मर गया तो मां को होश आया और अब वह दहाड़े मार-मार कर रो रही है. पुलिस ने अब आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.