NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में पहुंचे शिवपाल और राजभर,लगने लगे ये कयास
राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के दौरान उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के खेमे को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश में विपक्षी दल के सहयोगी ओम…
ADVERTISEMENT

राष्ट्रपति चुनाव (presidential election) के दौरान उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के खेमे को बड़ा झटका लगा है. प्रदेश में विपक्षी दल के सहयोगी ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash rajbhar) और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) शुक्रवार को लखनऊ में एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए आयोजित डिनर में पहुंचे हैं. गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को लखनऊ पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उनका स्वागत किया. यहां द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) सांसद और विधायक की बैठक में शामिल हुईं.