लेटेस्ट न्यूज़

मुस्लिम कारसेवक गुल मोहम्मद की आंखों के सामने टूटी थी बाबरी, क्या अब वो राम मंदिर जाना चाहते हैं?

राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हाजी गुल मोहम्मद मंसूरी नामक एक आंदोलनकारी हैं, जिन्होंने 1992 में कारसेवा की थी. बता दें कि जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया था तब मंसूरी वहीं मौजूद थे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब कम ही समय बचा है. 22 जनवरी वो तारीख है जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वे लोग खास तौर पर उत्साहित हैं, जो राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं. ऐसे ही एक हैं राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हाजी गुल मोहम्मद मंसूरी. उन्होंने 1992 में कारसेवा की थी. बता दें कि जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया था तब मंसूरी वहीं मौजूद थे. गुल मोहम्मद अब मंदिर बनने से बहुत खुश हैं.