लेटेस्ट न्यूज़

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने MLC अक्षय प्रताप पर दर्ज कराया केस, कर दी बड़ी मांग

Uttar Pradesh News : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह ने धोखाधड़ी के आरोप में…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Uttar Pradesh News : जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी सिंह ने धोखाधड़ी के आरोप में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर मुकदमा दर्ज करा दिया है. इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर के दी. भानवी सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘मैंने अक्षय प्रताप सिंह के ख़िलाफ़ MP MLA कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया है.कल लखनऊ में सुनवाई है. धोखाधड़ी के इतने पुख़्ता सबूत हैं कि तय समय के भीतर फ़ैसला आएगा. नियति का चक्र चल चुका है.’