लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में लेडी शेफ ने बुक की स्कूटी, बीच रास्ते टांगों पर हाथ फेरने लगा ड्राइवर

नोएडा में रेपिडो चालक द्वारा महिला शेफ के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा और महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
Noida Crime News

1/8

नोएडा थाना फेज-2 क्षेत्र में एक महिला शेफ के साथ रेपिडो स्कूटी चालक द्वारा छेड़छाड़ की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. (Representative Image- Photo AI)

Noida Crime News

2/8

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है. (Representative Image- Photo AI)

Noida Crime News

3/8

मोदीनगर की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसने गाजियाबाद से नोएडा सेक्टर-80 जाने के लिए रेपिडो स्कूटी बुक की थी. (Representative Image- Photo AI)

Noida Crime News

4/8

यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुई.  महिला ने बताया कि स्कूटी यात्रा के दौरान चालक ने उसकी टांग पर हाथ रखकर छेड़छाड़ शुरू कर दी. (Representative Image- Photo AI)

Noida Crime News

5/8

पीड़िता ने आरोपी का हाथ हटाया और विरोध किया, लेकिन चालक ने दोबारा छेड़छाड़ की कोशिश की, जिस पर महिला ने स्कूटी रुकवाकर जोरदार विरोध किया. (Representative Image- Photo AI)

Noida Crime News

6/8

महिला के विरोध के बावजूद आरोपी अनुज शेहरा ने बदतमीजी जारी रखी और धमकी देकर मौके से भागने की कोशिश की. (Representative Image- Photo AI)

Noida Crime News

7/8

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अनुज शेहरा को गिरफ्तार कर लिया. थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. (Representative Image- Photo AI)

 

Noida Crime News

8/8

पुलिस ने महिला को शीघ्र न्याय दिलाने का भरोसा दिया है और मामले में तेजी से कार्रवाई की है. (Representative Image- Photo AI)