लेटेस्ट न्यूज़

समधी के प्यार में पत्नी शीला ने ही कर दी पति की हत्या, फिर करने लगी ये ड्रामा

संभल में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी समधी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस को गुमराह करने के लिए देवर पर आरोप लगाया.लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सख्ती ने खूनी राज फाश कर दिया.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

संभल के भिरावटी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 40 साल के किसान नरेश का शव लहूलुहान हालत में उसके अपने ही खेत में पड़ा मिला. नरेश रात में फसल की रखवाली करने गया था.लेकिन सुबह उसकी लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
 

2

2/7

वारदात के बाद मृतक की पत्नी शीला ने रोते-बिलखते हुए पुलिस के सामने अपने चचेरे देवर पर हत्या का शक जताया. शुरुआत में पुलिस इसे पारिवारिक रंजिश का मामला मानकर चल रही थी.लेकिन कहानी में एक बड़ा मोड़ आना बाकी था.
 

3

3/7

जब नरेश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस के होश उड़ गए. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नरेश की मौत केवल चोटों से नहीं बल्कि गला घोंटने की वजह से हुई थी. यहीं से पुलिस का शक पत्नी शीला की तरफ मुड़ गया.
 

4

4/7

क्राइम ब्रांच और धनारी पुलिस की तफ्तीश में एक चौंकाने वाला सच सामने आया. पता चला कि शीला के अपने ही समधी सतपाल के साथ अवैध संबंध थे. सतपाल की पत्नी की मौत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं जिसकी भनक नरेश को लग चुकी थी.
 

5

5/7

नरेश अपने पत्नी और समधी के इस रिश्ते का विरोध कर रहा था जो दोनों प्रेमियों को नागवार गुजरा. अपने रास्ते के इस कांटे को हटाने के लिए शीला और सतपाल ने मिलकर खूनी साजिश रची और नरेश को खत्म करने का फैसला किया.
 

6

6/7

बुधवार की रात जब नरेश खेत में अकेला था.तभी शीला और सतपाल वहां पहुंचे और गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद शीला ने शोर मचाकर इसे किसी बाहरी की रंजिश दिखाने की कोशिश की ताकि वह और उसका प्रेमी बच सकें.
 

7

7/7

एसपी केके बिश्नोई की सख्ती और गहन पूछताछ के आगे शीला टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.पुलिस ने आरोपी पत्नी शीला और उसके प्रेमी समधी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों अब सलाखों के पीछे अपने किए की सजा भुगत रहे हैं.

follow whatsapp