UPTak Baithak Logo

कौन हैं ठाकुर गर्ल आस्था सिंह, जिनके वायरल वीडियो ने मचा दिया हंगामा

Who is Aastha Singh: कानपुर की बैंककर्मी आस्था सिंह ने ई-रिक्शा में सफर के दौरान एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आस्था ने विरोध करने और युवक को थप्पड़ मारने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

कानपुर की बैंक कर्मी आस्था सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में उन्होंने ई-रिक्शा में सफर के दौरान एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा का विषय बन गया है.
 

2

2/7

आस्था सिंह के मुताबिक, वह बैंक से निकलकर मेट्रो स्टेशन जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं. रिक्शा में उनके साथ एक महिला और एक युवक भी मौजूद था. सफर के दौरान उन्हें युवक की हरकतों पर शक हुआ, जिसके बाद मामला विवाद में बदल गया.
 

3

3/7

वीडियो में आस्था ने दावा किया कि युवक पहले बार-बार उनकी तरफ पैर बढ़ा रहा था. इसके बाद उसने कथित रूप से उन्हें अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की. आस्था का कहना है कि स्थिति समझते ही उन्होंने तुरंत विरोध किया और युवक को रोकने का प्रयास किया.
 

4

4/7

आस्था सिंह ने बताया कि कथित छेड़छाड़ के बाद उन्होंने युवक को धक्का दिया और थप्पड़-मुक्का मारकर अपना विरोध दर्ज कराया. उनके अनुसार, उन्होंने मौके पर ही सख्त प्रतिक्रिया दी ताकि युवक दोबारा ऐसी हरकत न कर सके.
 

5

5/7

आस्था का आरोप है कि विरोध के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय उनसे बहस शुरू कर दी. कुछ देर बाद वह वहां से चला गया। आस्था ने उसका एक छोटा वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया.
 

6

6/7

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आस्था सिंह ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लोगों से सार्वजनिक परिवहन में सतर्क रहने की अपील की है. वीडियो पर यूजर्स की ओर से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.
 

7

7/7

मामला सामने आने के बाद कानपुर पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए आस्था सिंह से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि आस्था सिंह इससे पहले अपने 'मैं ठाकुर हूं मुझसे... मत करना' वाले वायरल बयान को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)