झांसी के मसाज पार्लर में काम करने वाली मणिपुर की टेरेसा के साथ क्या हुआ, कब्रिस्तान में दफनाने गए प्रेमी इजहार की बातें सन्न देंगी
Jhansi Crime News: झांसी में मणिपुर की क्रिश्चियन युवती सिम्मी उर्फ टेरेसा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. मृतका के लिव-इन पार्टनर इजहार और सहेली जोया द्वारा शव को चोरी-छिपे मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाने की कोशिश को कब्रिस्तान कमेटी ने नाकाम कर दिया. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले को लव-जिहाद और साजिश से जोड़कर जांच की मांग की है.
ADVERTISEMENT

1/8
झांसी में एक मसाज पार्लर में काम करने वाली युवती की मौत ने शहर में हड़कंप मचा दिया है. मणिपुर की रहने वाली सिम्मी उर्फ टेरेसा की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई जिसके बाद शुरू हुई एक ऐसी कहानी जिसने पुलिस और जनता दोनों को हैरान कर दिया है.

2/8
मामला तब खुला जब गुरुवार सुबह इजहार और जोया नाम के दो शख्स एक लोडिंग गाड़ी में सिम्मी का शव लेकर 'जीवन शाह कब्रिस्तान' पहुंचे. उन्होंने खुद को भाई-बहन बताया और शव को दफनाने की इजाजत मांगी. लेकिन उनकी घबराहट ने कर्मचारियों को शक में डाल दिया.

3/8
कब्रिस्तान कमेटी ने जब सख्ती दिखाई और पहचान पत्र (ID) मांगा, तो सच सामने आ गया. शव मणिपुर की क्रिश्चियन युवती टेरेसा का था, जबकि उसे दफनाने आए लोग मुस्लिम समुदाय के थे। कब्रिस्तान प्रबंधन ने तुरंत दफनाने से इनकार कर और पुलिस को बुला लिया.

4/8
सिम्मी की सहेली जोया का कहना है कि वे दोनों एक साथ मसाज पार्लर में काम करती थीं और सिम्मी बीमार थी. जोया ने दावा किया कि सिम्मी की आखिरी इच्छा थी कि उसे मुस्लिम रीति-रिवाजों से दफनाया जाए, इसलिए वह उसे कब्रिस्तान लेकर आई थी.

5/8
मृतका के कथित प्रेमी इजहार ने बताया कि वह सिम्मी से कुछ महीने पहले मिला था. इजहार के मुताबिक सिम्मी शराब की आदी थी और काफी समय से बीमार चल रही थी. उसने दफनाने के आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह तो प्रक्रिया पूरी करने जा रहा था.

6/8
घटना की सूचना मिलते ही सिम्मी का पति जॉन दिल्ली से झांसी पहुंचा. जॉन ने खुलासा किया कि सिम्मी शादीशुदा थी और वह वहां काम करती थी. जॉन और उसके रिश्तेदारों ने इस पूरी घटना को सोची-समझी साजिश करार दिया है.

7/8
परिजनों का आरोप है कि अगर सिम्मी क्रिश्चियन थी, तो उसे चर्च ले जाने के बजाय चोरी-छिपे कब्रिस्तान क्यों ले जाया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जल्दबाजी में दफनाने की कोशिश की जा रही थी.

8/8
नवाबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इजहार और जोया से पूछताछ कर रही है. अब सबकी नजर मेडिकल रिपोर्ट पर है, जो यह साफ करेगी कि यह महज एक बीमारी से हुई मौत है या इसके पीछे कोई खूनी खेल छिपा है.
