शुक्र का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर! 23 जून से इन 4 भाग्यशाली राशियों पर बरसेगा धन, करियर में लगेगी ऊंची छलांग
23 जून को धन और ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह बुध के अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं. शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है. इस गोचर के प्रभाव से मुख्य रूप से 4 भाग्यशाली राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि, बंपर धन लाभ और करियर में बड़ी तरक्की के योग बन रहे हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
ज्योतिष शास्त्र में सुख-सुविधा, वैभव और धन के प्रदाता शुक्र ग्रह 23 जून को बुध देव के स्वामित्व वाले अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर गहरा असर डालेगा. लेकिन 4 विशेष राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत का ताला इस गोचर से खुलने वाला है.

2/7
चूंकि शुक्र देव स्वयं वृषभ राशि के स्वामी हैं इसलिए इनका अश्लेषा नक्षत्र में जाना आपके लिए अत्यंत कल्याणकारी रहेगा. नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में कोई बड़ा पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे कार्यस्थल पर उनका प्रभाव बढ़ेगा.

3/7
व्यापारियों के लिए यह समय बंपर मुनाफे के नए रास्ते खोलने वाला साबित होगा. आपकी सुख-सुविधाओं और भौतिक साधनों में भारी बढ़ोतरी होगी. अगर आप लंबे समय से नया वाहन या कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे थे, तो अब आपका यह सपना सच हो सकता है. पार्टनर के साथ भी रिश्ते मधुर होंगे.

4/7
अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, जिनकी मिथुन राशि के साथ गहरी मित्रता है. ऐसे में मिथुन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. विशेषकर मीडिया, लेखन, मार्केटिंग और कंसल्टेंसी के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी बेहतरीन बातचीत की शैली (Communication Skills) के दम पर करियर में बड़ा मुकाम और लाभ हासिल करेंगे.

5/7
इस गोचर के प्रभाव से मिथुन राशि के जातकों को अचानक कहीं से गुप्त धन या अटका हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होगी. रुके हुए काम पूरे करने में आपको अपने भाई-बहनों और परिवार का शत-प्रतिशत सहयोग प्राप्त होगा.

6/7
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला होगा. आपके आकर्षण में वृद्धि होगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे. पिछले काफी समय से जो मानसिक तनाव आपको परेशान कर रहा था, वह अब पूरी तरह दूर होगा और आपको मानसिक शांति मिलेगी. ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे.

7/7
बुध देव की दूसरी राशि कन्या के लिए भी शुक्र का अश्लेषा नक्षत्र में जाना बेहद फलदायी और लाभकारी सिद्ध होने वाला है. इस दौरान आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी, करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे और व्यापार में किया गया निवेश आपको भविष्य में बड़ा रिटर्न (मुनाफा) देगा.