लेटेस्ट न्यूज़

शुक्र और चंद्रमा का होने वाला है शुभ संयोग, दोनों के एक ही राशि में आने से इन 3 राशियों के लोगों की चमकेगी किस्मत

मार्च 2026 में शुक्र और चंद्रमा की दुर्लभ युति मीन राशि में होने जा रही है जो कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलेगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 18 से 21 मार्च के बीच बनने वाला यह संयोग कर्क, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए जैकपॉट जैसा साबित होगा.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को ऐश्वर्य और प्रेम का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा मन की शीतलता और भावनाओं के प्रतीक हैं. मार्च 2026 में ये दोनों शुभ ग्रह मीन राशि में एक साथ आने वाले हैं. जब विलासिता और मन का कारक एक साथ मिलते हैं, तो जीवन में सुख-सुविधाओं और धन की वृद्धि होती है. आइए जानते हैं इस दुर्लभ युति का समय और आपकी राशि पर इसका असर.
 

2

2/7

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र 2 मार्च 2026 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे. लेकिन असली खेल तब शुरू होगा जब 18 मार्च की रात चंद्रमा भी मीन राशि में कदम रखेंगे. 18 मार्च से 21 मार्च की सुबह तक, यानी लगभग 80 घंटों के लिए ये दोनों ग्रह एक साथ रहेंगे. यह छोटा सा समय कुछ राशियों के लिए बड़े जैकपॉट जैसा साबित हो सकता है.
 

3

3/7

चंद्रमा आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए शुक्र के साथ उनकी यह युति आपके लिए वरदान से कम नहीं है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत अब रंग लाएगी और धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे. यदि परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था, तो इस दौरान शांति लौटेगी. लव लाइफ में भी यह समय 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकता है, पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी.
 

4

4/7

धनु राशि वालों के लिए यह युति मानसिक शांति और पेशेवर संतुलन लेकर आएगी. अगर आप नौकरी बदलने या पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, तो इन चार दिनों में अच्छी खबर मिल सकती है. निवेश के नजरिए से यह समय बेहतर है, लेकिन जोश में आकर होश न खोएं. परिवार की सलाह लेकर किया गया कोई भी फैसला आपको भविष्य में बड़ा आर्थिक लाभ दे सकता है.
 

5

5/7

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र और चंद्रमा की युति आर्थिक चिंताओं को कम करने वाली है. सालों से अटका हुआ पैसा अचानक वापस मिल सकता है, जिससे आपके कर्ज का बोझ कम होगा. आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे. स्वास्थ्य के मोर्चे पर भी अच्छी खबर है; पुरानी थकान या शारीरिक दर्द से जूझ रहे लोगों को इस दौरान काफी राहत महसूस होगी.
 

6

6/7

चूंकि यह युति मीन राशि में हो रही है, इसलिए जो लोग कला, संगीत, लेखन या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिल सकता है. मीन राशि जल तत्व की राशि है, जहाँ चंद्रमा और शुक्र की ऊर्जा मिलकर व्यक्ति के भीतर की संवेदनशीलता और रचनात्मकता को चरम पर पहुँचा देती है.
 

7

7/7

इस शुभ समय का पूरा लाभ उठाने के लिए शुक्रवार और सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं (जैसे दूध, चावल या चीनी) का दान करें. "ॐ शुं शुक्राय नमः" और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करने से मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी. इन चार दिनों में लिया गया सोच-समझकर फैसला आपके जीवन में लंबे समय तक सुख और समृद्धि का आधार बन सकता है.

रिलेटेड फोटो गैलरी

follow whatsapp