UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी में आज इन जिलों में तेज आंधी के साथ होगी भीषण बारिश... मौसम विभाग ने दी चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 29 मई को तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में 100 KM/H तक की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

उत्तर प्रदेश में 29 मई को मौसम का बड़ा कहर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है.

2

2/7

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, कानपुर, उन्नाव, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा और बरेली समेत कई जिलों में 80 से 90 KM/H की रफ्तार से आंधी चल सकती है. झोंकों में हवा की गति 100 KM/H तक पहुंचने की संभावना है.

3

3/7

चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई जिलों में तेज तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

4

4/7

मौसम विभाग ने यूपी के करीब 60 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, झांसी और आगरा समेत कई जिलों में ओले गिरने की आशंका जताई गई है.

5

5/7

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

6

6/7

मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है. लोगों को खराब मौसम के दौरान घरों में रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

7

7/7

किसानों, वाहन चालकों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रशासन को कई जिलों में अलर्ट मोड पर रखा गया है.