KGMU कैंपस में बनी अवैध मजार पर चलेगा बुलडोजर, लावारिस घोषित होने के बाद अब कभी भी हो सकता है एक्शन
KGMU mazar controversy: लखनऊ के KGMU परिसर में बनी कथित अवैध मजार पर जल्द बुलडोजर कार्रवाई हो सकती है. प्रशासन ने वैध दस्तावेज न मिलने पर इसे लावारिस घोषित कर दिया है. शासन से अंतिम मंजूरी मांगी गई है, जबकि विरोध करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.
ADVERTISEMENT

Illegal Mazar Bulldozer Action
KGMU Lucknow News: राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर अवैध रूप से बनाई गई एक मजार पर बहुत जल्द योगी सरकार का बुलडोजर चलने वाला है. केजीएमयू प्रशासन ने इस मजार को आधिकारिक तौर पर लावारिस घोषित करते हुए इसे ध्वस्त करने की तैयारी पूरी कर ली है. मालिकाना हक और वैध दस्तावेज पेश करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिया गया 15 दिनों का अल्टीमेटम और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार मिला अतिरिक्त समय भी समाप्त हो चुका है. लेकिन कोई भी पक्ष इसके पक्ष में कानूनी कागज नहीं दिखा सका. इसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंपते हुए मजार को हटाने के लिए शासन से हरी झंडी मांगी है. पर्याप्त पुलिस बल मिलते ही परिसर में किसी भी वक्त यह बड़ी कार्रवाई की जा सकती है.
