UPTak Baithak Logo

'अब कोई माफिया पिस्तौल लहराकर हिंदुओं को नहीं धमका सकता..', मऊ में पुरानी सरकारों और दंगाइयों पर जमकर गरजे CM योगी

UP Politics News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र स्थित गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और पूर्व सरकारों पर जमकर निशाना साधा.

ADVERTISEMENT

up politics updates, cm yogi speech, mau gandhi maidan, security and riots, law and order, action against mafia, dynamic speech highlights, up election campaign, speech video viral, amp stories traffic
CM Yogi Adityanath (File Photo)
social share
google news

CM Yogi In Mau: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन विधानसभा क्षेत्र स्थित गांधी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और पूर्व सरकारों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए साफ कहा कि आज के समय में कोई भी माफिया खुली जीप में घूमकर या पिस्तौल लहराकर किसी हिंदू को डरा-धमका नहीं सकता है. सीएम योगी ने जनता से कहा कि जब सही और अच्छे लोग चुनकर आते हैं, तो एक मजबूत व अच्छी सरकार बनती है, लेकिन जब गलत लोगों का चुनाव होता है तो सीधे तौर पर जनता की सुरक्षा में सेंध लगती है. उन्होंने पूर्व की सरकारों के समय मऊ में फैले दंगे, कर्फ्यू और अराजकता के माहौल को याद दिलाते हुए विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया.