Thandai Recipe: गर्मियों में घर पर ट्राई करें वाराणसी की मशहूर ठंडाई, जानें मिनटों में इसे बनाने का आसान तरीका
Varanasi Thandai Recipe: वाराणसी की पारंपरिक ठंडाई एक ठंडक देने वाला लोकप्रिय देसी पेय है जिसे खास तौर पर गर्मियों और त्योहारों में पिया जाता है. यह ठंडाई शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करती है और घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है.
ADVERTISEMENT

Varanasi Thandai Recipe: उत्तर प्रदेश का खानपान अपनी विविधता और पारंपरिक स्वाद के लिए पूरे देश में मशहूर है. इन्हीं में से एक बेहद लोकप्रिय और शीतलता देने वाला पारंपरिक पेय है वाराणसी की फेमस “ठंडाई”, जिसे खासकर गर्मियों और होली जैसे त्योहारों में बड़े चाव से बनाया और पिया जाता है. गर्मी के मौसम में ठंडाई पीना शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करता है. यूपी Tak की 'One District One Cuisine' सीरीज में आज हम आपको बताएंगे कि घर पर आसानी से स्वादिष्ट वाराणसी की ठंडाई कैसे तैयार की जा सकती है.
