UPTak Baithak Logo

UP Weather Update: यूपी के इन 15 जिलों में आज होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। जानिए किन जिलों पर मौसम का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा।

ADVERTISEMENT

social share
google news
1

1/7

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को पश्चिमी यूपी और एनसीआर से जुड़े कई जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी देखने को मिल सकता है.
 

2

2/7

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश, बादलों की गर्जना और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. लोगों को खुले जगहो और पेड़ के नीचे न खड़े होने की सलाह दी है.
 

3

3/7

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है. इन जिलों में दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ तेज बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है.
 

4

4/7

मौसम विभाग के मुताबिक ऑरेंज अलर्ट वाले इलाकों में हवाओं की रफ्तार सामान्य तौर पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. वहीं कुछ स्थानों पर तेज झोंकों के साथ यह गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.
 

5

5/7

गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और हाथरस सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने और बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
 

6

6/7

बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और संभल समेत कई अन्य जिलों में भी मेघगर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.
 

7

7/7

मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं के दौरान सावधानी बरतनी जरूरी है। किसान, यात्री और खुले क्षेत्रों में काम करने वाले लोग मौसम अपडेट पर नजर रखें। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहना और प्रशासन की सलाह का पालन करना बेहद जरूरी होगा.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)