UPTak Baithak Logo

Photos: एक साथ ग्राउंड पर दिखे 2 अधिकारी भाई, एक है IAS तो दूसरा IPS

कौशांबी के महमूदपुर गांव में 31 अगस्त को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद 11 लोगों की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने चार टीमें लगाकर जांच शुरू की और मुख्य आरोपी नौशाद अली को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

Kaushambi Blast: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में 31 अगस्त को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया. पिपरी थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में हुए हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गईं. अब पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मामले के मुख्य आरोपी नौशाद अली को गिरफ्तार कर लिया है.

2

2/7

इस हादसे के बीच कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल और प्रयागराज डीआईजी/अपर पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) आईपीएस अजय पाल शर्मा की एक साथ तस्वीर सामने आई है. दोनों अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते नजर आए. इस नजारे ने सभी का ध्यान खींचा. 
 

3

3/7

कौशांबी के जिलाधिकारी अमित पाल 2016 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी हैं. सिविल सेवा में आने से पहले उन्होंने MBBS की पढ़ाई की थी. प्रशासनिक सेवा में आने के बाद उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं. 
 

4

4/7

अमित पाल 28 अक्टूबर 2025 से कौशांबी के जिलाधिकारी के पद पर तैनात हैं. इससे पहले वह नगर आयुक्त समेत कई पदों पर काम कर चुके हैं.
 

5

5/7

अमित पाल के बड़े भाई अजय पाल शर्मा 2011 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं. वह फिलहाल प्रयागराज डीआईजी/अपर पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 
 

6

6/7

अजय पाल शर्मा अपनी सख्त कार्यशैली और अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहचाने जाते हैं. यूपी पुलिस की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उनका जन्म 26 अक्टूबर 1985 को हुआ था, जबकि अमित पाल का जन्म 4 सितंबर 1991 को हुआ था. दोनों भाइयों के बीच करीब छह साल का अंतर है.
 

7

7/7

एक ही परिवार के इन दोनों भाइयों की कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि एक IAS और दूसरा IPS अधिकारी है. कौशांबी ब्लास्ट के बाद दोनों एक ही ग्राउंड पर प्रशासनिक और पुलिस कार्रवाई का जायजा लेते दिखाई दिए. छोटे भाई अमित पाल जहां कौशांबी के DM के तौर पर जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, वहीं बड़े भाई अजय पाल शर्मा प्रयागराज में पुलिस की अहम जिम्मेदारी पर तैनात हैं.