दिल्ली से लखनऊ 2 घंटे! बुलेट ट्रेन से यूपी के बड़े शहरों में कितनी देर में पहुंचेंगे? अश्विनी वैष्णव ने खुद बताया
उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी से दिल्ली से यूपी के बड़े शहरों तक सफर का समय काफी कम होने की उम्मीद है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक प्रस्तावित नेटवर्क में दिल्ली से आगरा 58 मिनट, कानपुर 1 घंटे 45 मिनट, लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट और प्रयागराज करीब 3 घंटे में पहुंचने का लक्ष्य बताया गया है.
ADVERTISEMENT

UP High Speed Rail: उत्तर प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को लेकर बड़ा बदलाव आने वाला है. रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी को लेकर यात्रा के समय की जानकारी दी है. इसके तहत दिल्ली से यूपी के कई बड़े शहरों तक पहुंचने में अभी के मुकाबले काफी कम समय लग सकता है.

